Categories

November 24, 2026

सियासी पार्टियों में उठने लगे बगावती सुर:खुलकर दिखाई देने लगी गुटबाजी, प्रत्याशी को प्रतिद्वंदी से पहले अपनों से लड़ना होगा

Spread the love

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नेताओं के बगावती तेवर दिखाई देने लगे हैं। टिकट के ऐलान से पहले कांग्रेस में और पहली लिस्ट के बाद बीजेपी में विरोध का दौर चल पड़ा है। कई जगहों में टिकट बंटवारे को लेकर प्रत्याशी के खिलाफ विरोध जताने वाले खड़े हो गए हैं, तो कहीं संभावित दावेदारों का पहले ही खुलकर विरोध किया जा रहा है।

पहले चुनाव में जब टिकट बांटे जाते थे तब कांग्रेस में बगावती सुर ज्यादा सामने आते थे लेकिन बीजेपी में भी ये स्थिति पहली ही लिस्ट के बाद दिखाई देने लगी है, जबकि कांग्रेस में तो लिस्ट जारी होने से पहले ही संभावित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है।

बीजेपी नेताओं ने किया राजिम विधानसभा के प्रत्याशी का विरोध
हाल ही में राजिम विधानसभा में पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी रोहित साहू को पार्टी की ही बैठक से बाहर जाने कह दिया गया। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सामने नाराज नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।
कौशिक यहां डेमेज कंट्रोल के लिए पहुंचे थे और छुरा के विश्राम गृह पार्टी पार्टी के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ले रहे थे।

इसी बीच जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने प्रत्याशी रोहित साहू को बैठक कक्ष से बाहर जाने कहा। रोहित के बाहर जाते ही खुल कर विरोध शुरू हो गया। यहां 15 से ज्यादा टिकट के दावेदारों ने अपनी भड़ास निकाली। सभी इस बात से नाराज थे की ,पार्टी के पुराने नेताओं की जगह नए व्यक्ति को टिकिट दे दी गई। इतना ही नहीं कुछ नेताओं ने तो अभी से उम्मीद्वार के हारने का ऐलान भी कर दिया।

मंत्री गुरु रुद्र कुमार का विरोध, नवागढ़ से आए थे कार्यकर्ता
मंत्री गुरु रुद्र कुमार भले ही अहिवारा विधानसभा से विधायक हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी दावेदारी नवागढ़ विधानसभा से पेश की है। ऐसे में बीते सप्ताह नवागढ़ से आए कुछ कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन पहुंचकर मंत्री को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग की थी। साथ ही स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को ही फिर से टिकट देने की मांग भी रखी थी।

मोहन मरकाम के खिलाफ कोंडागांव से रायपुर पहुंचे कार्यकर्ता
मंत्री मोहन मरकाम के खिलाफ शिकायत करने शुक्रवार की रात कोंडागांव से कई कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे थे। वे यहां प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मिलना चाहते थे लेकिन देर रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक सीएम हाउस में चल रही थी तब मुलाकात नहीं हो पाई और भटककर कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बंगले के सामने बाहर आकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और मंत्री मोहन मरकाम की जगह कोंडागांव से कांग्रेस का प्रत्याशी बदला जाए।

प्रत्याशियों को प्रतिद्वंदियों से पहले अपनों से लड़ना होगा
शुरुआत में ही इस तरह के तेवर दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जनता के बीच जनता के बीच जाने से पहले प्रत्याशी को दूसरी पार्टी के प्रत्याशी से चेहरों के साथ अपनों की बगावत से भी लड़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…