Categories

November 23, 2026

सीएम भजन लाल के कमरे में लगी आग:हीटर चलाने से सर्किट में हुआ स्पार्क जिस से लगी आग,सीएम ने बैल बजाकर बुलाया सुरक्षाकर्मी…

Spread the love

दिल्ली के जोधपुर हाउस में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कमरे में शॉकिट में स्पार्क होने से आग लग गई। यह घटना मंगलवार को रात करीब 9 बजे की हैं जब सीएम कमरे में अकेले थे और हीटर चल रहा था। हीटर का प्लग जिस शॉकिट में डाला वह हीटर का लोड नहीं ले सका जिस से स्पार्क हुआ और आग लग गई। सीएम ने आग लगने पर कमरे में रखी हुई बैल बजाई जिस पर पास के कमरे में सो रहा पीएसओ कमरे में पहुंचा और आग को कंट्रोल किया।

डीजीपी राजस्थान यूआर साहू ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट आने पर एडीजी इंटेलीजेंस से रिपोर्ट मांगी गई जिस पर पता चला कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई हैं। सीएम के रूम के पास वाले कमरे में पीएसओ सो रहा था। सीएम के कमरे में हीटर चल रहा था। उस में एकाएक आग लगी जिस पर सीएम ने बैड के पास रखी हुई बैल बजाई जिस पर पीएसओ एक मिनट में कमरे में आ गया। पीएसओ ने तार को शॉकिट से हटाया और फिर आग को कंट्रोल किया। जिसके बाद इलेक्ट्रिशीयन को मौके पर बुलाकर लाइन चैक की। सब कुछ नॉर्मल होने में केवल 10 मिनट का समय लगा। सीएम कुछ देर बाद उसी कमरे में सो गए थे। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई हैं। शॉकिट को बदलावा दिया गया। इंटेलीजेंस के पास इस घटना की पूरी रिपोर्ट थी लेकिन मामला गम्भीर नहीं था। दिल्ली में सीएम के साथ सिक्योरिटी में एडिशनल एसपी भी थे जिस ने घटना को लेकर पूरी जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…