Categories

November 20, 2026

सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

Spread the love

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रेसीडेंट और सीईओ ओसामु सुजुकी का बुधवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। निधन का कारण मैलिग्नेंट लिम्फोमा बताया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुजुकी ने चार दशकों तक कंपनी का नेतृत्व किया। उन्होंने सुजुकी को ग्‍लोबल कंपनी बनाया। भारत में सुजुकी की मजबूत पकड़ बनाने में उनका अहम योगदान रहा। ओसामु 1978 से 2021 तक 91 साल की उम्र तक सुजुकी कंपनी के प्रेसीडेंट, चेयरमैन और सीईओ रहे। उनके नेतृत्व में कंपनी की बिक्री 300 अरब येन (1.9 अरब डॉलर) से बढ़कर 3 ट्रिलियन येन हो गई। यह दस गुना बढ़ोतरी उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है।

ओसामु सुजुकी का जन्म 30 जनवरी, 1930 को जापान के गिफू प्रांंत में हुआ था। 1958 में सुजुकी परिवार की बेटी से शादी के बाद वह सुजुकी मोटर कंपनी में शामिल हुए। उन्होंने अपनी पत्नी का पारिवारिक नाम ‘सुजुकी’ अपनाया। उनकी पत्नी तत्कालीन अध्यक्ष शुंजो सुजुकी की बेटी थीं। 1978 में वह कंपनी के प्रेस‍ीडेंट बने। उन्होंने 1920 में सुजुकी लूम मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के रूप में शुरू हुई कंपनी को जापान के प्रमुख ऑटोमेकर में से एक बना दिया।

भारतीय बाजार पर क‍िया फोकस

जहां कई जापानी ऑटो निर्माता अमेरिका और चीन के बाजारों पर फोकस कर रहे थे, वहीं सुजुकी ने भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और हंगरी जैसे क्षेत्रों में छोटी और किफायती कारों के उत्पादन पर ध्यान दिया। इस रणनीति ने कंपनी को उन बाजारों में सफलता दिलाई जहां किफायत और दक्षता महत्वपूर्ण थी। हालांकि, बड़ी गाड़ियों की मांग को देखते हुए सुजुकी मोटर 2012 में अमेरिका और 2018 में चीन के ऑटोमोबाइल बाजार से बाहर निकल गई। इन चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अन्य प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाए रखी और ओसामु सुजुकी के नेतृत्व में विकास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…