Categories

November 19, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना की सजा काट रहे पति की सजा क्यों घटाई?

Spread the love

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में एक अनोखा मामला आया। दरअसल, दहेज प्रताड़ना केस में सजा भुगत रहे पति के साथ रहने के लिए पत्नी ने अपील की। शीर्ष अदालत ने पत्नी की अपनी के बाद पति की सजा कम कर दी। पत्नी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि वह अपने वैवाहिक जीवन को दोबारा जीना चाहती है और पति के साथ जिंदगी गुजरना चाहती थी। इसके बाद सर्वोच्च अदालत ने आरोपी पति की जेल में बिताए गए समय को ही सजा माना और उसकी सजा कम कर दी।

पति को 2 साल की सजा सुनाई थी
दहेज उत्पीड़न मामले में पति को 498 ए में दोषी करार देते हुए निचली अदालत ने दो साल कैद की सजा सुनाई थी। मामले में हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखा। इस दौरान पति छह महीने जेल काट चुका था। मामले की सुनवाई के दौरान महिला की ओर से उनके वकील ने कहा कि वह याची पति की अपील का विरोध नहीं कर रहे हैं क्योंकि महिला चाहती है कि वह पति के साथ रहे और अपने वैवाहिक जीवन को दोबारा बहाल करना चाहती है।

शीर्ष अदालत ने महिला की अपील मान ली
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सजा के फैसले में दखल नहीं देना चाहते हैं लेकिन महिला ने जो बयान दिया है और जो परिस्थितियां हैं उसमें आरोपी पति को उसके द्वारा जेल में बिताए गए समय को सजा माना जाता है और अपील स्वीकार की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…