Categories

November 19, 2026

सूरत पुलिस ने कार से 75 लाख रुपये कैश पकड़ा, कांग्रेस ने कहा- पार्टी को फंसाने की साजिश है

Spread the love

सूरत: गुजरात में व‍िधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। यहां दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले स्टेटिक सर्विलांस टीम कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में टीम ने एक कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए है। मंगलवार की रात टीम ने तीन लोगों के साथ एक कार को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 75 लाख रुपये नकद मिले। कार में बैठे उदय गुर्जर और मोहम्मद फैज को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की, जबकि तीसरा संदीप भागने में सफल रहा।

हालांकि सूरत पुलिस ने जब्ती के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन विभाग के सूत्रों ने कहा कि कार में रहने वालों ने एक आर.आर. अंगदिया पेढ़ी से 75 लाख रुपये नकद लेकर लौट रहे थे। तलाशी के दौरान टीम को वाहन से राहुल गांधी की सूरत की रैली के पर्चे के अलावा एआईसीसी सचिव और कांग्रेस के दक्षिण गुजरात क्षेत्र के प्रभारी बी.एम. संदीप के नाम का एक वीआईपी कार पास मिला। इससे राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।

गुजरात में अरविंद केजरीवाल के सामने फिर लगे मोदी-मोदी के नारे, देखिए क्या दिया जवाब?

बीजेपी ने बोला हमला
बीजेपी के मीडिया समन्वयक यज्ञेश दवे ने कहा कि कांग्रेस के पर्चे बरामद होना मामले में कांग्रेस के एक नेता के शामिल होने की ओर इशारा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी संभावना है कि नकदी भी कांग्रेस की है, उन्होंने कहा कि जांच से पता चलेगा कि यह पैसा किसका है और इतनी बड़ी राशि सूरत में ले जाने का कारण क्या है।


‘फंसाने की साजिश’

उधर, आरोपों का खंडन करते हुए सूरत के कांग्रेस नेता नैसाध देसाई ने इसे अपनी पार्टी को फंसाने की साजिश करार दिया। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता हेमांग रावल ने जोर देकर कहा कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि नकदी कांग्रेस की है। उन्होंने कहा जांच से सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…