स्टूडेंट ने PWD ऑफिस में किया प्रदर्शन, कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन | Student demonstrated in PWD office, memorandum pasted on chair

[ad_1]
बारां2 घंटे पहले
कॉलेज ग्राउंड में पानी भरने और बिल्डिंग की जर्जर स्थिति को लेकर स्टूडेंट ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस में प्रदर्शन किया और कुर्सी पर ज्ञापन चस्पा किया।
बारां जिला मुख्यालय स्थित बॉयज पीजी कॉलेज और गर्ल्स पीजी कॉलेज में खेल मैदान में पानी भरने और कॉलेज भवन की बदहाल स्थिति को लेकर स्टूडेंट ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। अधिकारी नहीं मिलने पर स्टूडेंट ने एक्सईन के चैम्बर में बैठकर धरना दिया और विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी की कुर्सी पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया।

बॉयज पीजी कॉलेज और गर्ल्स पीजी कॉलेज में खेल मैदान में पानी भरने और कॉलेज भवन की बदहाल स्थिति को लेकर स्टूडेंट ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया।
शहर के बॉयज पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष जुगल मीणा ने बताया कि कॉलेज परिसर स्थित खेल मैदान में जलभराव की समस्या बनी हुई है। आगामी दिनों में यहां यूनिवर्सिटी की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है, लेकिन खेल मैदान में पानी भरा होने के कारण यहां खेलना तो दूर यहां पहुंचना भी मुश्किल है। समस्या को लेकर कई बार कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग को सुधार के लिए लेटर लिखा जा चुका है, लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।
इधर, गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्रासंघ अध्यक्ष वैशाली वैष्णव ने बताया कि गर्ल्स कॉलेज के भवन में प्रिंसिपल कक्ष से लेकर सभी क्लासरूम भी जर्जर हालत में हो चुके हैं। बारिश के दौरान छत टपकने से परेशानी रहती है। आए दिन स्टाफ रूम और कक्षा-कक्षों में छतों से प्लास्टर गिरने से हादसे का अंदेशा बना रहता है। समाधान नहीं होने के कारण परेशान होकर विद्यार्थी शहर स्थित पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ऑफिस पहुंचे। जहां आक्रोशित छात्राओं ने एक्सईन के चैंबर में धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां अधिकारी नहीं मिलने पर कुर्सी पर ही ज्ञापन चस्पा किया गया है। इस दौरान एबीवीपी के कोमल मीना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ मालव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link
