स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 15 से पैसा कटने पर मिलेगा रियल टाइम ब्रेकअप | Consumers of smart prepaid meters will get real time breakup after deducting 15 rupees

[ad_1]
पटना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्मार्ट प्रीपेड मीटर फाइल फोटो।
राज्य के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को 15 नवंबर से पैसा कटने पर रियल टाइम ब्रेकअप मिलेगा। बिजली कंपनी मुख्यालय ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली फ्रांस की कंपनी ईडीएफ को इसका टास्क दिया है।
विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने कहा कि लगातार दबाव बनाए जाने के बाद स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कार्यप्रणाली में सुधार हो रहा है। उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या पैसा कटने की जानकारी नहीं मिलने की है।
ईईएसएल और मीटर लगाने वाली ईडीएफ को पैसा काटे जाने की जानकारी ब्रेकअप के रूप में देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि उभोक्ताओं की दूसरी समस्या तीन दिनों में वेलकॉम मैसेज नहीं मिलने का था। इसमें सुधार हुआ है।
अब 86 फीसदी उपभोक्ताओं को तीन दिन में वेलकॉम मैसेज मिल रहा है। इसी तरह नॉन कम्युनिकेशन वाले मीटर को बदलने के कार्य में कुछ तेजी आई है। लेकिन, 5600 से अधिक उपभोक्ताओं का मीटर सर्वर से कनेक्ट नहीं हो रहा है। इसको 30 अक्टूबर तक दुरुस्त करने का टास्क दिया गया है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने वाले 86 फीसदी उपभोक्ताओं को 3 दिन में वेलकॉम मैसेज मिल रहा है
बैलेंस कटने की 1912 पर करें शिकायत
प्रधान सचिव ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में 10.81 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया है। दिसंबर के अंततक 3 लाख और स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर बैलेंस कटने की जानकारी बिजली बिल या एप के माध्यम से नहीं मिल रही है तो बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर 1912 पर फोन कर शिकायत दर्ज करें। इसका समाधान कर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जुर्माना पर छह महीने के लिए छूट देने की तैयारी| स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को स्वीकृत भार से अधिक खपत करने पर छह महीने तक जुर्माना नहीं वसूलने के लिए बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग के पास याचिका डाला है। वर्तमान समय में स्वीकृत भार से अधिक भार खपत होने पर जुर्माना के रूप में दोगुनी राशि देनी पड़ रही है।
स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं को 36 फीसदी राशि का मिल रहा सालाना लाभ
स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं को 36 फीसदी राशि का सालाना लाभ मिलना शुरू हो गया है। कारण, स्मार्ट प्रीपेड में पहले ऑन लाइन के माध्यम से राशि रिचार्ज करनी पड़ती है। जबकि, पोस्टपेड मीटर में ससमय बिजली बिल जमा नहीं करने के कारण छूट का लाभ लेने से ज्यादातर उपभोक्ता वंचित हो जाते हैं। ऑनलाइन रिचार्ज पर 3 फीसदी छूट देने का प्रावधान है।
शिकायत पर टिकट जेनरेट करने का होगा प्रावधान
नॉन कम्युनिकेशन वाले 5600 स्मार्ट प्रीपेड मीटर को 30 अक्टूबर तक बदलने का टास्क
ग्रामीण क्षेत्रों में 36 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बिजली कंपनी ने टेंडर किया है। इसकी शुरुआत नवम्बर से होगी। नॉर्थ बिहार के मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी सहित अन्य जिलों के ग्रामीण इलाके में 26 लाख और दक्षिण बिहार के भागलपुर इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेगा।
नए प्रावधान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शिकायत करने का मौका मिलेगा। शिकायत पर टिकट जेनरेट होगा। ट्रैकिंग की जा सकेगी।
[ad_2]
Source link
