स्वरोजगार के उद्देश्य से व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया, प्रमाण पत्र बांटे | Gave vocational training for the purpose of self-employment, distributed certificates

[ad_1]
राजसमंद5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बाल अधिकारिता विभाग द्वारा 45 दिवसीय प्रशिक्षण देने पर प्रमाण पत्र वितरित ।
राजसमंद में बाल अधिकारिता विभाग एवं नई जिंदगी फाउंडेशन द्वारा राजकीय संप्रेषण केन्द्र राजसमंद में आवासित विधि से संघर्षरत किशोरों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लक्ष्य के साथ 45 दिवसीय आवासीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष वैष्णव एवं प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राजसमंद ममता द्वारा गृह में रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नई जिंदगी फाउंडेशन काकंरोली के प्रभारी प्रशान्त भारद्वाज द्वारा बिजली के घरेलू उपकरणों की मरम्मत का प्रशिक्षण दिया गया।
सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग वीणा मेहरचन्दानी ने व्यवसायिक प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए आई.आई.एम. उदयपुर के महात्मा गांधी नेशनल फेलो आयुष कोठी फोडा को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वय हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड सदस्य शीतल नन्दवाना, शैतान सिंह रोहडिया एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कोमल पालीवाल एवं सदस्य बहादुर सिंह चारण, हरजेन्द्र सिंह, सीमा डागलिया, रेखा गुर्जर, गृह अधीक्षक रणछोड़ कुमार गर्ग एवं मोना नन्दवाना, सुनीता सरगरा, मुकेश कुमार बागोरा, नरेश कुमार मीणा आदि उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link
