Categories

November 20, 2026

स्वास्थ्य पेशेवरों का नेटवर्क बनाने में एचपीआर का इस्तेमाल करें बीमा कंपनियां: इरडा – insurance companies should use hpr to build a network of health professionals, irda

Spread the love

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों से ओपीडी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टरों या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों का नेटवर्क बनाने को लेकर स् वास् थ् य पेशेवर रजिस्ट्री (एचपीआर) का लाभ उठाने को कहा है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने स् वास् थ् य पेशेवर रजिस्ट्री (एचपीआर) को शामिल किया है।

यह सुविधा आधुनिक और पारंपरिक दोनों चिकित् सा प्रणालियों में स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति में शामिल सभी स्वास्थ्य पेशेवरों का एक व् यापक भंडार है।

इरडा ने परिपत्र में कहा, ‘‘स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों की पेशकश करने वाले सामान्य और स्वास्थ्य बीमाकर्ता भी ओपीडी या अन्य स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टरों/चिकित्सकों या अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों का नेटवर्क स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री का लाभ उठाने पर विचार कर सकते हैं।’’

परिपत्र के अनुसार, यह डिजिटलीकरण को सक्षम करेगा और पॉलिसियों को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया को आसान करने के साथ स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच एचपीआर पंजीकरण को बढ़ावा देगा।

एचपीआर के तहत, चिकित्सीय योग्यता के साथ आधार या अन्य केवाईसी के जरिये स्वास्थ्य पेशेवर आईडी (एचपीआईडी) बनाई जाती है। एचपीआईडी को संबंधित राज्य चिकित्सा परिषदों द्वारा भी सत्यापित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…