Categories

November 22, 2026

हरदीप पुरी सोमवार को अबु धाबी में भारतीय पैवेलियन का करेंगे उद्घाटन – hardeep puri to inaugurate indian pavilion in abu dhabi on monday

Spread the love

दुबई, 29 अक्टूबर (भाषा) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को ‘अबु धाबी अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी एवं सम्मेलन 2022’ (एडीआईपीईसी) में भारतीय पैवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एडीआईपीईसी 2022 का आयोजन अबु धाबी में 31 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच किया जाएगा। इसमें भारतीय पैवेलियन का संचालन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) करने वाला है।

इस सम्मेलन में 160 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शिरकत करने वाले हैं। यह इस साल पेट्रोलियम एवं ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पैवेलियन में निर्यातक तेल एवं गैस उद्योग को दी जाने वाली सेवाओं एवं अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…