Categories

November 19, 2026

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 69 प्रतिशत से अधिक मतदान – more than 69 percent voting in the second phase of haryana panchayat elections

Spread the love

चंडीगढ़, नौ नवंबर (भाषा) हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों में जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार को 69 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

हरियाणा के नौ जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 प्रखंडों में जिला परिषद के 158 और पंचायत समिति के 1,244 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला।

इन नौ जिलों में 5,963 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। दूसरे चरण में मतदान के लिए 48,67,132 मतदाता पंजीकृत थे। सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘शाम साढ़े सात बजे तक 33,44,672 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो इन नौ जिलों के कुल मतदाताओं का 69.1 प्रतिशत है।”

सिंह ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें तत्काल बदल दिया और चुनाव प्रक्रिया पूरी की।

सरपंच और पंचों के चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…