हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया | Haryana government increased dearness allowance of employees and pensioners by 4%

[ad_1]
चंडीगढ़7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों और पेंसनर्स को दीवाली को तोहफा दिया गया है। इनका 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया है।
अब यह भत्ता 34% से बढ़कर 38% हो गया है। इसे लेकर फाइनेंस डिपार्टमेंट के एसीएस अनुराग रस्तोगी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई से लागू होगा।
सरकार की ओर से नवंबर माह में अक्टूबर के वेतन के साथ 3 माह का एरियर भी कर्मचारियों व पेंशनर्स के खाते में जमा होगा।
राज्य में 2.85 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 2.70 हजार के करीब 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे हैं। 2.62 लाख पेंशनर्स है। महंगाई भत्ता बढ़ाने से सरकारी कोष पर लगभग 65 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक भार आएगा।
4% महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों के वेतन में 800 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक का इजाफा होगा।
[ad_2]
Source link
