Categories

November 20, 2026

हाजिर मांग से सोना वायदा में तेजी – gold futures rise on spot demand

Spread the love

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से बृहस्पतिवार को सोने का वायदा भाव 97 रुपये की तेजी के साथ 51,603 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 97 रुपये या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 7,737 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,711.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…