Categories

November 19, 2026

हिमाचल BJP की राजनीति में बड़ा धमाका:पूर्व CM धूमल चुनाव नहीं लड़ेंगे; दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग जारी, 53 टिकट फाइनल

Spread the love

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिल्ली में हुई इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में यह चौंकाने वाला फैसला हुआ है। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। वहीं बाकी उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने के लिए BJP के पार्लियामेंट्री बोर्ड चल रही है। इसमें 53 टिकटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। जिनकी घोषणा शाम तक हो सकती है।

सिंगल दावेदारी वाले इन कैंडिडेट को मिल सकता है टिकट
चुनाव के लिए सिंगल दावेदारी वाले सीटों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री,डॉ राजीव सैज़ल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के अलावा बलदेव तोमर शशि बाला, परमजीत सिंह शम्मी, रणधीर शर्मा,सतपाल सिंह सत्ती, नरेंद्र ठाकुर, गगरेट से राजीव ठाकुर हरोली से रामकुमार,रीता धीमान, विपिन परमार, देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविन्द्र रवि का नाम चर्चाओं में है जिन्हें आज टिकट मिल सकता है।

प्रदेश के सबसे बड़े IGMC अस्पताल के MS रह चुके डॉक्टर जनक राज का भी भरमौर से टिकट लगभग तय माना जा रहा है। टिकट के लिए उन्होंने 3 महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन सिंह का भी टिकट कट सकता है। यहां से विशाल चौहान का नाम चर्चाओं में है।

इन 5 मंत्रियों के टिकटों पर फंसा पेंच
प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिन मंत्रियों के टिकटों पर बीच फंसा हुआ है उसमें सबसे पहला नाम शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का है। शिमला शहरी सीट से वह लगातार 15 साल से चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें यहां पर 3 लोग टक्कर दे रहे हैं। इसमें शिमला नगर निगम की पूर्व महापौर कुसुम सदरेट, संजय सूद और युवा नेता करण नंदा। पार्टी इनमें से किसे टिकट देती है यह रोचक होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सुरवीन चौधरी के टिकट का भी पैंच फंसा हुआ है। सरवीण चौधरी को युवा मोर्चा के अभिषेक पाधा टक्कर दे रहे हैं। वन मंत्री राकेश पठानिया के टिकट पर भी संदेह बना हुआ है यहां से रणवीर सिंह निक्का का नाम भी चर्चा में है। घुमारवीं से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की टिकट पर भी पैंच फंसा हुआ है।भाजपा आज 50 सीटों पर जारी कर सकती है।

50 सीटों पर कैंडिडेट्स की तस्वीर होगी साफ
अपनी पहली सूची टीटू के आवंटन के लिए दिल्ली में हो रही हाई लेवल की मीटिंग के बाद आज शाम को 50 सीटों पर कैंडिडेट्स की तस्वीर साफ हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आज 50 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहली लिस्ट जारी कर सकता है। जिन सीटों पर पैंच फंसे हैं वहां पर 2 दिन बाद टिकट जारी होने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…