Categories

November 21, 2026

डीयू के 1.73 लाख छात्रों को मिली डिजिटल डिग्री

Spread the love

 नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय के 98वें दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड 802 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। डीयू के खेल परिसर स्थित बहुद्देशीय हॉल में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में एक लाख 73 हजार 443 विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री दी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे, उन्होंने अपने हाथों से टैब पर टच कर डिजिटल डिग्री जारी की। यह डिग्री अगले दो महीने में भौतिक रूप में छात्रों को मिलने की संभावना है।

डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए कहा कि आज जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति है और भारत के कई प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं, इसके बावजूद रक्षामंत्री का इस समारोह के लिए समय निकालना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह पहली बार है, जब डीयू की डिग्री ब्लॉक चेन तकनीक से सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…