1 घंटे किया कार्य बहिष्कार, यात्रियों को हुई परेशानी | Work boycott done for 1 hour, problems faced by passengers

[ad_1]
![]()
करौलीएक घंटा पहले
करौली में रोडवेज कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय और हिंडौन में 1 घंटे कार्य बहिष्कार रख कर प्रदर्शन किया।
करौली में रोडवेज कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय और हिंडौन में 1 घंटे कार्य बहिष्कार रख कर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के कारण 1 घंटे तक स्टैंड से बस रवाना नहीं हुई। जिसके चलते यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
रोडवेज कार्मिक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार से उनकी मांग पूरी करने की अपील की है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रशासन पर रोडवेज विभाग को बंद करने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एक-एक कर विभाग से कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। लेकिन नई भर्ती नहीं हो रही है। रोडवेज में 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की नई भर्ती की मांग कर रहे हैं। साथ ही 2 हजार नई बस खरीदने की मांग है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले रोडवेज में 4 हजार बसें संचालित होती थी। लेकिन वर्तमान में मात्र 19 सौ बस संचालित हो रही हैं। जिनमें 8 सौ बस अनुबंध से संचालित हैं। प्रदर्शन के दौरान रोडवेज के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link
