Categories

November 23, 2026

मातृभूमि के 100 वर्ष : पीएम मोदी ने की मीडिया समाज की तारीफ

Spread the love

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' के शताब्दी समारोह में देश के मीडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा है कि मीडिया कितना सकारात्मक प्रभाव समाज में ला सकता है। स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है। हर मीडिया हाउस ने इस मिशन को पूरी ईमानदारी से लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मलयालम दैनिक के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग, फिटनेस और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर 'मातृभूमि' का उदय भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था। मातृभूमि ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे देश के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' का प्रकाशन 18 मार्च, 1923 से आरंभ हुआ था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सामाजिक सुधारों तथा विकास संबंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में यह दैनिक अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और साथ ही वह राष्ट्रीय हितों के मुद्दों को भी उजागर करता रहा है। मलयालम दैनिक 'मातृभूमि' दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित अखबारों में से एक है और आज भी इसकी महत्ता बनी हुई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'मातृभूमि' के 15 संस्करण और 11 पत्र-पत्रिकाएं हैं। इसके अलावा 'मातृभूमि बुक्स' प्रभाग विस्तृत सम-सामयिक विषयों पर पुस्तकों का प्रकाशन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…