Categories

November 19, 2026

14 साल की नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, धमकी दी- क‍िसी को बताया तो जान से मार देंगे

Spread the love

Gurugram News: द‍िल्‍ली से सटे गुरुग्राम में 4 साल की नाबालिग से 5 युवकों ने गैंगरेप किया। मामले में रविवार रात को सेक्टर-9ए थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुल‍िस का कहना है क‍ि सेक्टर-9 एरिया के होटल में दो युवक बाइक पर बैठाकर बहला-फुसलाकर ले गए। वहां अपने तीन अन्य दोस्तों को बुला लिया। फिर पांचों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट किया।

 

हाइलाइट्स

  • रविवार रात गुरुग्राम के सेक्टर-9ए थाने में एफआईआर दर्ज
  • पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट किया
  • पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में केस
सोनू यादव, गुरुग्राम: द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-9ए एरिया में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है क‍ि मामले में पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने और बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। पुलिस रविवार रातभर और सोमवार को दिनभर आरोपियों की तलाश करती रही। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि दो आरोपियों को सोमवार शाम अरेस्ट कर लिया गया है।

ये वारदात सेक्टर-9ए एरिया के होटल हरीश रेजिडेंसी में हुई। नाबालिग की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। परिवार यूपी का मूल निवासी है और अब सेक्टर-9ए थाना एरिया में रहता है। महिला का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से चली गई थी। परिवार वाले उसे रातभर ढूंढते रहे लेकिन लड़की नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के पास के एरिया में घबराई और बदहवास हालत में मिली। परिवार वाले उसे घर ले गए।

जान से मारने की धमकी दी

उसने बताया कि शनिवार दोपहर को भवानी एन्क्लेव निवासी मोहित और बसई एन्क्लेव निवासी साहिल उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए थे। फिर वे उसे सेक्टर-9ए के होटल हरीश रेजिडेंसी में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीन अन्य दोस्तों प्रवीन कुमार, अंशू यादव और विकास को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Lalitpur Rape Case: इंसाफ मांगने गई गैंगरेप पीड़िता का दरोगा ने थाने में किया रेप, यूपी पुलिस की कलंक कथा

दो आरोपी अरेस्‍ट
विचार के बाद माता-पिता मामले की शिकायत लेकर सेक्टर-9ए थाने पहुंचे। रविवार रात सेक्टर-9ए थाने में पोक्सो एक्ट, गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने और बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस रविवार रातभर और सोमवार को दिनभर आरोपियों की तलाश करती रही। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि दो आरोपियों को सोमवार शाम अरेस्ट कर लिया गया है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…