Categories

November 19, 2026

20 लोगों को आई चोटें, अस्पताल में भर्ती, धान की कटाई कर लौट रहे थे | Fatehabad : Tractor Trolly Accident with Pickup, 20 Injured

Spread the love

[ad_1]

फतेहाबाद34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल लोग नागरिक अस्पताल में भर्ती। - Dainik Bhaskar

फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल लोग नागरिक अस्पताल में भर्ती।

हरियाणा में फतेहाबाद के गांव अहरवां और अयाल्की के बीच बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तूड़े से भरी ट्राली में पिकअप जा घुसी। हादसे में 20 लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि पिकअप में 23-24 लोग सवार थे।

बादलगढ़ निवासी सतपाल ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं और धान की कटाई के लिए फतेहाबाद क्षेत्र में आए हुए थे। क्षेत्रों में कटाई के बाद पिकअप में सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव अयाल्की और अहरवां के बीच उनकी गाड़ी के आगे एक तूड़े से भरी ट्राली चल रही थी।

हादसे में घायल महिला अस्पताल में भर्ती।

हादसे में घायल महिला अस्पताल में भर्ती।

ट्राली के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसकी वजह से पिकअप में मौजूद सभी लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने हादसे का शिकार हुई पिकअप गाड़ी और तूडे से भरे ट्रैक्टर ट्रालियां को सड़क से साइड करवाया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…