Categories

November 20, 2026

22 सीटों पर दिल्ली में सुबह से मंथन जारी; रविंद्र रवि को सुलह से टिकट देने पर चर्चा | Brainstorming going on in Delhi regarding Congress ticket

Spread the love

[ad_1]

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने 46 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके 22 टिकटें होल्ड की है। इन पर आज दिल्ली में मंथन चल रहा है। किन्नौर, शिमला शहरी, सरकाघाट और भरमौर सीट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान छिड़ा है। अब भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री रविंद्र रवि को सुलह से टिकट देने पर विचार चल रहा है।

रवि के कांग्रेस में आने के सियासी नफा-नुकसान देखे जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के सुलह ब्लाक के नेता इसका विरोध कर रहे हैं। इन सीटों पर प्रदेश कांग्रेस नेता अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए कई बार आमने-सामने हुए हैं।

दिल्ली में चल रही बैठक में सोनिया गांधी द्वारा अधिकृत मुकुल वासनिक, दीपा दास मुंशी, राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौजूद हैं।

3 सीटें यंग ब्रिगेड के विरोध के कारण होल्ड

सूत्रों की मानें तो एक-दो सीट पर युवा कांग्रेस नेताओं को टिकट देने पर सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यंग ब्रिगेड के विरोध के कारण ही किन्नौर के सिटिंग MLA जगत सिंह नेगी और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का भरमौर से टिकट होल्ड किया गया है। इसी तरह सरकाघाट का टिकट भी युवाओं के विरोध के कारण पहली सूची में जारी नहीं किया गया।

किन्नौर विधानसभा से युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, भरमौर से युवा कांग्रेस महासचिव सुरजीत भरमौरी और सरकाघाट से युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर टिकट चाह रहे हैं। वहीं सरकाघाट में टिकट नहीं मिलने पर रंगीला राम राव पार्टी छोड़ने की चेतावनी दे चुकी है। यहां तीसरे दावेदार सुक्खू गुट के पवन ठाकुर हैं, जो 2017 में भी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

इन सीटों पर फंसा अभी पेंच

​​​किन्नौर, भरमौर, शिमला शहरी, हमीरपुर, चिंतपूर्णी, गगरेट, कुटलेहड़, नालागढ़, पांवटा साहिब, इंदौरा, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा, ​​​​​मनाली, आनी, करसोग, नाचन, जोगेंद्रनगर, धर्मपुर, बिलासपुर, सरकाघाट सीट से उम्मीदवारों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…