Categories

November 19, 2026

3 issues for team india despite win over netherlands t20 world cup 2022 – नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भी भारत के सामने तीन समस्याएं, जल्द खोजना होगा तोड़

Spread the love

सिडनी: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से फिफ्टी निकली। नीदरलैंड्स की टीम जवाब में भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई। टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 123 रन बनाए। टीम इंडिया की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। हालांकि इस जीत के बाद भी भारतीय टीम के सामने कई समस्याएं हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

केएल राहुल की फॉर्म

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। सिडनी की बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट पर उनके बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन राहुल 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला शांत रहा था। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में प्रमुख बल्लेबाज की फॉर्म ने टीम इंडिया के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।

पावरप्ले में बल्लेबाजी

भारतीय टीम लगातार दूसरे मैच में पावरप्ले में कमाल नहीं कर पाई। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले 6 ओवर में 31 रन बनाए थे। इस मैच में कमजोर गेंदबाजी के सामने टीम 32 रन ही बना पाई। अब दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम से भारत का सामना है, जिसके पास दुनिया की बेस्ट तेज गेंदबाजी है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए पावरप्ले की बल्लेबाजी बड़ी चिंता है।

दिनेश कार्तिक की कीपिंग

दिनेश कार्तिक ने करीब 18 साल पहले भारत के लिए डेब्यू किया था। तब से उनकी कीपिंग में परेशानी रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में आखिरी गेंद पर बल्लेबाज बाई में दो रन भाग गए। कार्तिक विकेट पर डायरेक्ट हिट नहीं मार पाई थे। इस मैच में उन्होंने आसान स्टंपिंग छोड़ दे। बड़ी टीम के खिलाफ होता तो टीम इंडिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता था।

Ind vs Ned T20: सिडनी में रोहित, विराट और सूर्या का तूफान, भारत ने दर्ज की नीदरलैंड्स पर 56 रनों की धाकड़ जीतVirat Kohli: वही फौलादी तेवर, वही ताबड़तोड़ बैटिंग… किंग कोहली ने सिडनी में की रनों की बौछार, एक और फिफ्टीInd vs Ned: भारत ने 19 साल पहले की थी नीदरलैंड्स को हल्के में लेने की भूल, अब नहीं दोहराना चाहेगा ‘वो’ गलती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…