Categories

November 22, 2026

सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज NH पर स्टंट करते 3 छात्रों की हुई थी मौत

Spread the love

सुलतानपुर
 
अयोध्या-प्रयागराज NH पर दो दिन पूर्व बाइक सवार तीन छात्रों की जान चली गई थी। छात्रों की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें बाइक से स्टंट करते हुए छात्र बाइक लेकर गलत साइड आ गए थे। तभी तेज गति से आई रोडवेज बस ने उन्हें रौंद डाला था।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित फरीदीपुर स्थित KNIPSS कॉलेज के तीन छात्र जौनपुर जिले के भेला समोधपुर निवासी दिव्यांश सिंह (23), बस्ती जिले के सैफाबाद डींगरपुर निवासी दानेश्वर सिंह (23) और अंबेडकरनगर जिले के खोदा पांडेय लालमनपुर निवासी कुलदीप यादव (23) शहर के पांचोपीरन स्थित कस्बे के हॉस्टल में एक साथ रहते थे। तीनों BSC एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार सुबह एक बाइक से यह कॉलेज जाने के लिए निकले थे। तीनों छात्र गोसाईंगंज थाना अंतर्गत टाटियानगर से थोड़ा आगे पहुंचे थे तभी अयोध्या से प्रयागराज की ओर जा रही प्रयागराज डिपो की बस ने सामने से आई बाइक को रौंद दिया था।

हादसे में दिव्यांश सिंह और दानेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुलदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। शाम  होते उसने भी वहां दम तोड़ दिया था। उधर दुर्घटना के बाद बस चालक व परिचालक वाहन खड़ा कर फरार हो गए थे। छात्रों की मौत और घायल होने की सूचना कॉलेज पहुंच तो बड़ी संख्या में छात्र दुर्घटना स्थल पर पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे छात्रों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…