Categories

November 20, 2026

30 से पहले खाना शुरू करें ये चीजें, वरना लचक जाएगी रीढ़ की हड्डी – foods you should start eating before 30 years age to get strong and healthy spine

Spread the love

शारीरिक ताकत और संतुलन के लिए हड्डियों का मजबूत (Strong Bones) होना जरूरी है। जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो जिंदगी एक बुरे सपने जैसी हो जाती है। इन हड्डियों में रीढ़ की हड्डी सबसे पहले कमजोर होती है। जो कि 30 साल की उम्र से अपनी ताकत खोने लगती है।

कमजोर रीढ़ की हड्डी के लक्षण क्या हैं? रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइन कमजोर होने से गर्दन में दर्द, कमर में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी, कूल्हों में दर्द हो सकता है। वहीं, आपके हाथ, पैर या तलवे सुन्न भी हो सकते हैं। इसलिए 30 से पहले अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें।

पौधों से मिलने वाला प्रोटीन

रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाने के लिए पौधों से मिलने वाला प्रोटीन बहुत फायदेमंद है। यह नॉन-वेज फूड से मिलने वाले प्रोटीन से ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चिया सीड्स, दालें और बीन्स का सेवन करें।

सब्जियां

सब्जियां खाना आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन यह कमर के लिए खासतौर से फायदेमंद होती है। कुछ हरी सब्जियां कमर की समस्याओं को बढ़ने नहीं देती हैं। इन सब्जियों में पालक, ब्रॉकली, केल आदि शामिल हैं, जो स्पाइन की इंफ्लामेशन को रोकती हैं।

डेयरी उत्पाद

30 के बाद रीढ़ की हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम पाने का बेहतरीन सोर्स डेयरी उत्पाद हैं। आप चीज़, दूध और दही खाकर पर्याप्त कैल्शियम पा सकते हैं। हालांकि, इसका अत्यधिक सेवन करने से बचें। ऐसा करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत बन जाएगी।

जड़ी-बूटी

30 साल के बाद डाइट में कुछ जड़ी-बूटियों को जरूर शामिल करें। यह हड्डियों में होने वाली सूजन से बचाव करेंगे। इसके लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं और खाने में हल्दी, दालचीनी, अदरक, तुलसी आदि को भी डाल सकते हैं।

गहरे रंग वाले फल

रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ताजे फल का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन गहरे रंगों वाले फलों को ही चुनें। रीढ़ की हड्डी के लिए बेरीज काफी लाभदायक होती है। लेकिन डेयरी उत्पाद की तरह इसका अत्यधिक सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…