Categories

November 22, 2026

मध्य प्रदेश में आज सामने आये कोरोना वायरस के 500 नए मामले, एक ने गंवाई जान

Spread the love

 भोपाल

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 500 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,38,196 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहाकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हुई है।

भोपाल में 114 नए मामले
अधिकारी के मुताबिक इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,727 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 29 और भोपाल में 114 नए मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 4,328 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अब तक 10,23,141 दे चुके मात
पिछले 24 घंटों में 980 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,23,141 लोग मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को 64,011 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,36,59,648 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…