Categories

November 19, 2026

रूसी सेना के हमलों के बीच मानवीय गलियारों से 5,200 लोग निकाले गए, घर छोड़ने को मजबूर यूक्रेनी

Spread the love

कीव

रूसी सेनाओं का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला लगातार जारी है। इस बीच मानवीय गलियारों के जरिए यूक्रेन में फंस लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है। शनिवार को इन गलियारों के जरिए यूक्रेन से कुल 5,200 लोगों को निकाला गया है। यूक्रेन की उपप्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक के अनुसार, 10 मानवीय गलियारे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4,000 लोग मारियुपोल से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

मानवीय गलियारों पर रूस की सेना की ओर से बमबारी की भी खबरें आई हैं। एबीसी की पत्रकार सारा फर्ग्यूसन ने बताया कि रूसी सैनिकों ने नागरिकों की सुरक्षित निकासी वाले रास्तों को भी नहीं बख्शा। इसलिए लोगों को निकालना बहुत खतरनाक था। उस जगह पर जाना भी कठिन था। इस भयावह स्थिति में फंसे हुए यूक्रेन के लोग भविष्य के बारे में कुछ ठोस सोचने के बजाए रोजाना की जद्दोजहद में उलझे हुए हैं। लोग बस इतना सोच रहे हैं कि आज बच जाने पर कल की क्या होगा। हर कोई खौफ के साये में जी रहा है।

रूसी सैनिकों ने बंधक अमेरिकी को रिहा किया
वहीं, यूक्रेन में रूसी सैनिकों की ओर से बंधक बनाए गए एक अमेरिकी को रिहा कर दिया गया है। अमेरिका की सांसद एमी क्लोबुचर ने यह जानकारी दी। अमेरिका के मिनिसोटा राज्य निवासी टेलर जैकब को इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन से तुर्की जाते समय बंधक बना लिया गया था। क्लोबुचर ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग और रूस में अमेरिका के राजदूत जॉन सुलिवन से बातचीत की। सुलिवन ने इस बारे में रूसी सरकार के साथ चर्चा की थी।
 

यूक्रेन को खाद्य सामग्री भेजेगा ब्रिटेन
दूसरी तरफ, ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण की विभीषिका झेल रहे यूक्रेन को 20 लाख पाउंड मूल्य की खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति करेगा। विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि यूक्रेन सरकार से सीधा अनुरोध मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। आपूर्ति में खाद्य सामग्री और पेयजल के रूप में अनुदान शामिल है। यूक्रेन सरकार को अगले हफ्ते की शुरुआत से इन वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पोलैंड और स्लोवाकिया में गोदाम तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…