Categories

November 20, 2026

6 पिस्तौल,10 मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस और 2 किलो हेरोइन बरामद, ड्रोन से आती थी सप्लाई | Dreaded criminal under control, a big conspiracy to panic before Diwali in the festive season failed

Spread the love

[ad_1]

जालंधरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पकड़े गए हथियारों और नशे के बारे में जानकारी देते एसएसपी स्वर्णदीप सिंह। साथ हैं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, इंस्पेक्टप पुष्प वाली और डीएसपी फिल्लौर। - Dainik Bhaskar

पकड़े गए हथियारों और नशे के बारे में जानकारी देते एसएसपी स्वर्णदीप सिंह। साथ हैं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, इंस्पेक्टप पुष्प वाली और डीएसपी फिल्लौर।

पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस ने हथियारों और नशे की बड़ी खेप के साथ दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के तस्करों को पकड़ा है। इनके पास नशे और हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान से आती थी और पाकिस्तान में बैठे एजेंट ड्रोन के माध्यम से सप्लाई भारत में बैठे तस्करों तक पहुंचाते थे। इन दोनों पकड़े गए तस्करों से पांच पाकिस्तान में बने देशी पिस्तौल, एक ब्रांडेड पिस्तौल, 10 मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस और दो किलो हेरोइन बरामद हुई है।

एसएसपी देहात स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में गुरप्रीत सिंह नामक एक व्यक्ति पकड़ा था। उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया था कि पाकिस्तान से भारी मात्रा में हथियार और नशा ड्रोन के माध्यम से आ रहा है। बार्डर पर ड्रोन से आई नशा और हथियारों की सप्लाई लेने के लिए गगनदीप नामक व्यक्ति जाता है।

गगनदीप बार्डर से सप्लाई लेने के बाद आगे सप्लाई करता है। एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत की निशानदेही पर जाल बिछाकर गगनदीप सिंह गिरफ्तार किया गया। गगनदीप के कब्जे से पुलिस ने 6 पिस्तौल,10 मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस और 2 किलो हेरोइन बरामद की है। उन्होंने कहा कि गगनदीप की सारा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि गगनदीप नोटोरियस किस्म का व्यक्ति है इस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…