Categories

November 20, 2026

गुटखा कारोबारी के यहां छापेमारी में मिले 6 करोड़ 31 लाख

Spread the love

  हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 12 अप्रैल को सेन्ट्रल गुड्स सर्विस टैक्स की टीम ने एक गुटखा व्यापारी के यहां छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान गुटखा व्यापारी के यहां से 6 करोड़ 31 लाख 11 हजार आठ सौ रुपये बरामद किया गया. खास बात है कि इन पैसे को गुटखा कारोबारी ने बेड बॉक्स के अंदर रखा गया था.

इनको गिनने के लिए स्टेट बैंक के कर्मचारी तीन मशीनें और बड़े-बड़े ट्रंक लेकर आये थे. करीब 18 घंटे की गिनती के बाद रुपयों को ट्रंकों में भर कर ले गए हैं. टीम के साथ आये डिप्टी कमिश्नर ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है. उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि जॉइंट कमिश्नर ने सर्च वारंट दिया था, उसी पर यह कार्यवाही की गई है.

क्या है पूरा मामला

सुमेरपुर कसबे में थाने के पास रहने वाले गुटखा व्यापारी जगत गुप्ता के यहां सेन्ट्रल गुड्स सर्विस टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी. 15 सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी की यह कार्यवाही 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, जो 13 अप्रैल की शाम तक चलती रही. रात होते-होते बैंक कर्मी रुपयों को रखने वाले बड़े-बड़े तीन ट्रंक भी लेकर पहुंचे थे.

ट्रंक को रुपयों से भर कर स्टेट बैंक हमीरपुर भेजा गया है. फिलहाल यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यापारी ने जीएसटी डॉक्यूमेंट में जो हेराफेरी की है वह अलग है, बक्सों में भरा रुपया ही करोड़ों में आंका जा रहा है. सेन्ट्रल गुड्स सर्विस टैक्स की टीम के साथ आये डिप्टी कमिश्नर ने सिर्फ इतना बताया की उनको जॉइंट कमिश्नर ने सर्च वारंट दिया था, उसके तहत कार्यवाही हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…