Categories

November 21, 2026

हमले में 6 इराकी पुलिसकर्मियों की मौत

Spread the love

सलाहुद्दीन

प्रांतीय पुलिस अधिकारी यूसुफ अल-जैदी ने सिन्हुआ को बताया कि हमला मंगलवार देर रात उस वक्त हुआ जब आईएस के आतंकवादियों ने प्रांत के पूर्वी हिस्से में मतेबिजा इलाके में संघीय पुलिस के एक अड्डे पर हमला किया। इसके बाद दोनों पक्षों में भीषण झड़प हो गई।

अल-जैदी ने कहा कि और फोर्स बुलाने पर आतंकवादी मौके से फरार हो गए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इस घटना में कितने आतंकवादी मारे गए।

2017 में आईएस को हराने के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है। हालांकि, इसके कुछ उग्रवादी शहरी इलाकों, रेगिस्तानों में घुस गए हैं और बीच-बीच में हमले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…