Categories

November 22, 2026

पूर्वी सूडान में बांध टूटने से 60 लोगों की मौत और दर्जनों लापता

Spread the love

खार्तुम.

पूर्वी सूडान में भारी बारिश के कारण एक बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। ब्लूमबर्ग ने अपनी खबर में सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर अफ्रीकी देश में यह ताजा त्रासदी है, जो पिछले एक साल से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है।

खबरों के मुताबिक, अरबात बांध पास के लाल सागर के शहर पोर्ट सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था। चश्मदीदों ने बताया कि इसके टूटने के बाद कई लोग लापता हैं। बांध टूटने से कई घर नष्ट हो गए। वाहन बह गए और लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार की रात एक बयान में बताया कि पूर्वी लाल सागर में बना बांध बारी बारिश के कारण ढह गया। दर्जनों लोग लापता हैं। बयान में मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बल तैनात किए गए हैं। राज्य के मुख्य सिंचाई अधिकारी अमर ईसा ताहिर ने कहा कि नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…