Categories

November 24, 2026

60 रुपए में खरीदी ‘गोभी’ के किसान को मिल रहे सिर्फ़ ₹20, जानें कैसे किलोमीटर के हिसाब से बढ़ती हैं सब्जी की कीमतें?…

Spread the love

भोपाल: राजधानी में सब्जियों की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ता परेशान हैं। लेकिन असली कहानी यह है कि किसानों को इन ऊंची कीमतों का फ़ायदा नहीं मिल रहा है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक पड़ताल में पाया कि भोपाल के आसपास उगाई जाने वाली सब्जियों की कीमतें कुछ किलोमीटर की दूरी में ही दोगुनी हो जाती हैं। बिचौलिए और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं। इस वजह से किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम नहीं मिल पाता, जबकि उपभोक्ताओं को जेब ढीली करनी पड़ती है।

60 की गोभी के किसान को मिलते हैं 20 रुपए

टीओआई ने भोपाल के बाहरी इलाकों में रहने वाले किसानों से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी उपज कम दामों में बिकती है, जबकि बाजार में उसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, गोभी जिसकी कीमत उपभोक्ता ₹60 प्रति किलो चुकाता है, उसे उगाने वाले किसान को केवल ₹20 ही मिलते हैं। इसी तरह भिंडी और अन्य सब्जियों के दाम भी बिचौलियों के हाथों से गुजरते हुए बढ़ जाते हैं।

किसान क्या कह रहे?

स्थानीय किसान राम सिंह त्यागी ने बताया कि वह भिंडी ₹6 प्रति बंडल के हिसाब से बेचते हैं। लेकिन शहर में वही भिंडी ₹10 से ₹15 प्रति बंडल बिकती है। परवलिया सड़क गांव के किसान नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि उन्होंने नवंबर के आखिर तक फूलगोभी उगाई। उन्होंने अपनी फूलगोभी ₹350 प्रति बंडल (लगभग 15-17 किलो) के हिसाब से बेची। लेकिन इसमें से ₹35 कमीशन, ₹20 परिवहन और ₹5 पल्लेदारी के रूप में खर्च हो गए। इस तरह उन्हें ₹20 प्रति किलो से भी कम दाम मिला, जबकि बाजार में फूलगोभी ₹40 से ₹60 प्रति किलो बिक रही थी।

उन्होंने बताया कि ‘हम फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर की खेती करते हैं, इसके अलावा हमने अपनी 10 एकड़ जमीन में से 1 एकड़ पर अमरूद का बाग भी लगाया है। हम नवंबर के तीसरे सप्ताह तक फूलगोभी का उत्पादन कर रहे थे और फिर हमने इसे बेचना शुरू कर दिया। जल्द ही टमाटर का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

उपभोक्ताओं का अपना पक्ष

TOI ने उपभोक्ताओं से भी बात की। ज्यादातर उपभोक्ता इस बात से अनजान थे कि वे जो ऊंची कीमतें चुका रहे हैं, उसका बड़ा हिस्सा बिचौलियों के पास जा रहा है। कटारा हिल्स में सब्जी खरीद रही नित्या पाटिल ने कहा, ’18 रुपये प्रति किलोग्राम वाली फूलगोभी 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है, तब यह 25 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…