7 पूर्व मंत्री और 19 विधायकों को टिकट; शिमला शहरी समेत 22 सीटें रोकी गईं | Himachal Pradesh Election Congress Candidates List 2022 | Himachal Pradesh News

[ad_1]
शिमलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने टिकटों की पहली सूची जारी कर दी है। सेंटर इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग में मंथन के बाद पार्टी ने 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। किन्नौर के MLA को छोड़कर 20 में से अन्य सभी 19 विधायकों को फिर टिकट दी गई है। शिमला शहरी समेत कुल 22 सीटों पर टिकट अभी होल्ड रखे गए हैं।
कांग्रेस की ओर से घोषित 46 टिकटों में 7 पूर्व मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा पहली लिस्ट में 3 महिलाओं को भी टिकट मिला है। इनमें डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद विधानसभा सीट से दयाल प्यारी शामिल है।
शिमला के 8 में से 7 टिकट घोषित, शहरी सीट होल्ड
कांग्रेस हाईकमान ने शिमला जिले की 8 में से 7 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया। यहां चौपाल से रजनीश किमटा, ठियोग सीट से कुलदीप राठौर, कुसुम्पटी सीट से अनिरुद्ध सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह शिमला ग्रामीण सीट से पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया गया है। जुब्बल कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर, रामपुर सीट से नंदलाल और रोहड़ू सीट से मोहनलाल ब्राक्टा को टिकट दिया गया है। शिमला शहरी विधानसभा सीट से कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं किया गया।

मंडी से 5 सीटों पर घोषणा
मंडी जिले में सुंदरनगर सीट से सोहनलाल ठाकुर, सराज से चेतराम ठाकुर, द्रंग से कौल सिंह ठाकुर, मंडी से चंपा ठाकुर और बल्ह (ST) से प्रकाश चौधरी को टिकट दिया गया है।

हमीरपुर में 4 कैंडिडेट घोषित, एक रोकी
हमीरपुर जिले की बात करें तो यहां 5 में से 4 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिए गए हैं। यहां भोरंज सीट से सुरेश कुमार, सुजानपुर से मौजूदा MLA राजेंद्र राणा, बड़सर सीट से इंद्रदत्त लखनपाल और नादौन से पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को टिकट दिया गया है। हमीरपुर सीट की घोषणा रोक दी गई है।

ऊना में 2 सीटों पर टिकट घोषित, 3 रोकी
ऊना जिले की बात करें तो कांग्रेस ने यहां हरोली सीट से अपने मौजूदा विधायक मुकेश अग्निहोत्री और ऊना सीट से सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है। ऊना जिले की चिंतपूर्णी, गगरेट और कुटलैहड़ सीट से फिलहाल कैंडिडेट घोषित नहीं किए गए।
सोलन में 4 टिकटों की घोषणा, नालागढ़ रोकी
इसी तरह सोलन जिले की बात करें तो यहां 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर टिकटों की घोषणा कर दी गई। इनमें अर्की सीट से संजय अवस्थी, दून से रामकुमार चौधरी, सोलन सीट से कर्नल धनीराम शांडिल और कसौली सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उम्मीदवार बनाया गया है। सोलन जिले की नालागढ़ सीट से कैंडिडेट की घोषणा पहली लिस्ट में नहीं की गई।

सिरमौर में पांवटा साहिब सीट रोकी, 4 की घोषणा
सिरमौर जिले में भी 5 में से 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पहली लिस्ट में कर दिया गया है। सिरमौर जिले की पच्छाद सीट से दयाल प्यारी, नाहन से अजय सोलंकी, श्रीरेणुकाजी सीट से विनय कुमार और शिलाई सीट से हर्षवर्धन चौहान को टिकट दिया गया है। पांवटा साहिब सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया। यहां से किरनेश जंग टिकट की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे थे, मगर उनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया।
चंबा के 4 टिकट घोषित, भरमौर का नाम पहली लिस्ट में नहीं
कांग्रेस हाईकमान ने चंबा जिले की 5 में से 4 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा पहली लिस्ट में कर दी है। इनमें चुराह सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा सीट से नीरज नय्यर, डलहौजी सीट से आशा कुमारी और भटियात सीट से कुलदीप पठानिया को उम्मीदवार बनाया गया है। चंबा जिले की भरमौर सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई। हालांकि यहां से ठाकुर सिंह भरमौरी का नाम सबसे आगे चल रहा था, मगर हाईकमान ने पहली लिस्ट में उनके नाम का ऐलान नहीं किया।

कांगड़ा जिले में 10 टिकट घोषित, 5 होल्ड
कांग्रेस ने विधानसभा सीटों के लिहाज से प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले की 15 में से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान पहली लिस्ट में कर दिया। नूरपुर सीट से अजय महाजन, फतेहपुर सीट से भवानी सिंह पठानिया, ज्वाली से प्रो. चंद्र कुमार, जसवां-परागपुर सीट से सुरेंद्र मनकोटिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा ज्वालामुखी सीट से संजय रतन, नगरोटा बगवां से रघुबीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला सीट से सुधीर शर्मा, पालमपुर सीट से आशीष बुटेल और बैजनाथ सीट से किशोरी लाल को टिकट मिला है। यहां की 5 सीटों इंदौरा, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह और कांगड़ा सीट से फिलहाल कैंडिडेट घोषित नहीं किए गए।

लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर को टिकट, कुल्लू की 2 सीटें होल्ड
कांग्रेस पार्टी ने लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से रवि ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। यहां से उनका नाम ही सबसे आगे चल रहा था। कुल्लू जिले की बात की जाए तो यहां की 4 विधानसभा सीटों में से 2 पर टिकटों का ऐलान कर दिया गया, जबकि 2 सीटें होल्ड कर ली गईं। कुल्लू सीट से सुंदर सिंह ठाकुर और बंजार से खीमीराम को उम्मीदवार बनाया गया। यहां मनाली और आनी सीट से उम्मीदवारों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई। हालांकि आनी सीट से परसराम का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था।

बैजनाथ से किशोरी लाल ने चौंकाया
कांगड़ा जिले की बैजनाथ सीट से किशोरी लाल के नाम की घोषणा सबके लिए चौंकाने वाली रही, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस हाईकमान कोई फैसला नहीं ले पा रहा, मगर पार्टी ने पहली ही लिस्ट में बैजनाथ सीट से किशोरी लाल के नाम की घोषणा करके सबको चौंका दिया।

चंबा में 1, कांगड़ा में 5 सीटें होल्ड
चंबा की 5 में से 1 सीट भरमौर, कांगड़ा की 15 में से 5 सीट इंदौरा, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा, कुल्लू जिला की 4 में से 2 सीट मनाली और आनी, मंडी जिला की 10 में से 6 सीट करसोग, नाचन, जोगेंद्रनगर, धर्मपुर, सरकाघाट, हमीरपुर, ऊना जिला की 5 में से 2 सीट चिंतपूर्णी, गगरेट, बिलासपुर जिला की 4 में से 1 सीट, सोलन जिला की 5 में से 1 सीट, सिरमौर जिला की 1 सीट, शिमला जिला की 8 में से 1 सीट और किन्नौर की एक सीट होल्ड की गई है
[ad_2]
Source link
