Categories

November 20, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से 7 लाेगाें की माैत, 8 लाेग घायल

Spread the love

ग्वालियर

 ग्वालियर चंबल अंचल में दोपहर कई जिलों में गिरी आकाशीय बिजली से सात लोगों की मौत हो गई। श्योपुर में जंगल में घूमने गए तीन दोस्तों, भिंड में शादी में आईं दो महिलाओं के अलावा ग्वालियर व शिवपुरी में एक-एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माैत हुई है। इन घटनाओं में 8 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिंड जिले के मेहगांव जनपद की ग्राम पंचायत सुकांड पंचायत में आसपास 2-4 मकानों के छोटे-छोटे मजरा-टोला बने हुए हैं। बुधवार को 70 वर्षीय रामकली पत्नी रामभरोसे बघेल निवासी रामभरोसे का पुरा और 40 वर्षीय ज्ञानो देवी पत्नी केशव बघेल निवासी केशव का पुरा रिश्तेदार के यहां आयाेजित शादी समाराेह में शामिल हाेने मजरा बदन का पुरा में गई थीं। दोपहर 3.30 बजे अचानक बारिश के साथ आसमान में बिजली कड़कने लगी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रामकली बघेल और ज्ञानाे देवी की मौत हो गई। स्वजन दोनों को मेहगांव अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

श्याेपुर में तीन की माैतः श्योपुर में जंगल में पिकनिक मनाने गए 6 दोस्तों पर बिजली गिरी। घटना में ढेंगदा गांव के रहने वाले रामभरत आदिवासी उम्र 28 वर्ष, दिलीप आदिवासी उम्र 27 वर्ष, मुकेश आदिवासी उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई। वहीं दयाराम आदिवासी, सतीश आदिवासी, सोमदेव आदिवासी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…