Categories

November 22, 2026

प्रदेश में 75 आयुष ग्राम हुए विकसित

Spread the love

भोपाल
आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के 75 ग्रामों में आयुष ग्राम की स्थापना की गई है। इन ग्रामों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीणजन के स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखा जा रहा है।

प्रत्येक आयुष ग्राम की जनसंख्या का स्वास्थ्य पत्रक तैयार किया गया है। आयुष चिकित्सकों के दल द्वारा इन ग्रामों में 37 हजार परिवारों के एक लाख 60 हजार व्यक्तियों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रिकॉर्ड का डाटाबेस सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसके विश्लेषण के आधार पर ग्राम की स्वास्थ्य स्तर की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य संबंधी भविष्य की कार्य-योजना बनाई गई है। आयुष ग्राम योजना का मकसद चयनित ग्राम को कुपोषण, रक्तचाप एवं मलेरिया मुक्त बनाना भी है। चयनित आयुष ग्रामों में ग्रामीणों को गर्भवती महिलाओं एवं शिशु देखभाल संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…