8 शिकायतों के बाद डीएम ने भूमाफिया की कार्रवाई रोकी, सुनवाई का दिया मौका | After 8 complaints, DM stopped the action of land mafia, gave a chance to be heard, Property In Kanpur, Kanpur Tehsil Sadar, Kanpur

[ad_1]
कानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सरकारी जमीन पर कब्जा कर कई अवैध निर्माण भी लोगों ने कर लिए हैं।
मक्सूदाबाद में 105 बीघा आठ बिस्वा सरकारी जमीन बेचने के मामले में जिन 11 नामों पर प्रशासन भूमाफिया की कार्रवाई करने की तैयारी में था, अब उनकी फिर से जांच होगी। इस बार जांच एडीएम फाइनेंस को सौंपी गई है। जमीन की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए से आंकी गई है।
14 लोग भूमाफिया घोषित किए गए
एडीएम एफआर की जांच रिपोर्ट आने के बाद भूमाफियों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने मकसूदाबाद में 8 और पिपौरी की 63 बीघा जमीन बेचने में 14 लोगों को भूमाफिया की सूची में शामिल किया था। बावजूद इसके कई नाम छूट गए थे। दोबारा जांच हुई तो 11 नाम सामने आए जो इस कार्रवाई में बच गए थे।
जमीन खरीदने वाले हैं परेशान
प्रशासन ने नामों पर तहसील स्तर से जांच कराने के बाद सोमवार को एंटी भूमाफिया सेल की बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले जिन लोगों के नाम सामने आए थे, उन्होंने डीएम विशाख जी को प्रार्थना पत्र देकर आपत्ति जताई। कहा कि वह पहले ही यहां जमीन खरीदकर परेशान हैं। उनका पैसा भी गया और जमीन भी। अब भूमाफिया की कार्रवाई भी उनके ऊपर ही हो रही है।
8 शिकायती पत्र आने के बाद दोबारा जांच
इस मामले में 8 शिकायती पत्र आने के बाद डीएम ने सोमवार को होने वाली एंटी भूमाफिया सेल की बैठक को स्थगित कर दिया था। इसके बाद डीएम ने एडीएम फाइनेंस को जांच सौंपी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
[ad_2]
Source link
