9 बिजली पोल लगाकर 11 का बिल किया तैयार, SDO सहित तीन पर मामला दर्ज | Fake bills for tubewell connection prepared in Rohtak, 11 electricity poles bills prepared by installing 9, case against 3 including SDO

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Fake Bills For Tubewell Connection Prepared In Rohtak, 11 Electricity Poles Bills Prepared By Installing 9, Case Against 3 Including SDO
रोहतक42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिकायतकर्ता द्वारा कनेक्शन काटने गई टीम का लिया गया फोटो
हरियाणा के रोहतक के गांव सैमाण में ट्यूबवेल कनेक्शन की फाइल में फर्जी बिल लगाकर ठगी के नए तरिका सामने आया है। जहां उपभोक्ता के खेत में केवल 9 बिजली पोल लगे और 11 पोल का बिल लगाकर फाइल पर हस्ताक्षर करवाने के लिए कंपनी की टीम पहुंची। जब बिल देखे तो उपभोक्ता ने इसका विरोध किया और अधिकारियों को सूचना दी।
अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उल्टा फर्जी बिल तैयार करने वालों की बजाय उपभोक्ता के खिलाफ ही कार्रवाई करनी आरंभ कर दी। निगम ने बिना सूचना के उपभोक्ता का ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन काट दिया। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब जाकर पुलिस ने बिजली निगम के SDO सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता अधिवक्ता सोमबीर
2016 में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किया था अप्लाई
गांव सैमाण निवासी एडवोकेट सोमबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ रणधीर ने अपनी कृषि भूमि पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए वर्ष 2016 में अप्लाई किया था। जिसके लिए बिजली निगम में 30 हजार रुपये की राशि 29 मार्च 2019 को जमा करवा दी। 3 मई 2021 को 1 लाख 80 हजार 464 रुपये जमा करवाए। वहीं मोटर के लिए 15 जून 2021 को 24 हजार 400 रुपये जमा करवाए।
11 की बजाय 9 पोल लगाए
उन्होंने कहा कि 11 बिजली के पोल व अन्य संबंधित सामान के लिए कुल 2 लाख 34 हजार 864 रुपये जमा करवाए थे। जिसके बाद बिजली निगम के SDO, सुपरवाइजर व एक अन्य ने केवल 9 बिजली पोल लगाकर कनेक्शन दे दिया। 5 मार्च 2022 को सुपरवाइजर व एक अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए और जो फाइल थी उस पर हस्ताक्षर मांगे।
गलत कागज पर हस्ताक्षर का बनाया दबाव
सोमबीर ने कहा कि हस्ताक्षर करने से पहले फाइल देखी तो पाया कि उसमे 11 बिजली पोल के बिल लगाकर कागज तैयार किए हैं, जबकि वास्तव में 9 पोल ही लगाए गए हैं। अन्य सामान भी कम लगाया गया। जिसके बाद SDO को बिल ठीक करने के लिए कहा तो उन्होंने भी हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद जबरन उनका बिजली कनेक्शन काट दिया।
कनेक्शन काटने से रोका तो की अभद्रता
सोमबीर ने कहा कि जब बिजली निगम की टीम बिना बताए कनेक्शन काटने पहुंची तो वे भी पहुंच गए। जब कागज मांगे तो कोई कागज भी नहीं मिले और अभद्रता करते हुए कनेक्शन काट दिया। जिसके बाद वे मामले में कार्रवाई के लिए चक्कर काटते रहे, लेकिन अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
SDO सहित तीन पर मामला दर्ज
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें बिजली निगम के SDO कृष्ण दलाल, सुपरवाइजर शंभू व धर्मेंद्र कुंडू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं। ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
[ad_2]
Source link
