Categories

November 22, 2026

अयोध्या में फिर बनेगा नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, छठवें दीपोत्‍सव पर साढ़े 14 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी

Spread the love

अयोध्‍या
 अयोध्‍या में छठे दीपोत्‍सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस दीपोत्‍सव साढ़े 14 लाख दीप जलाकर 23 अक्‍टूबर को नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल अयोध्‍या राम की पैड़ी में 9,41,551 दीप जलाकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया गया था।

इस रिकॉर्ड को महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाकर तोड़ा गया। अब 23 अक्‍टूबर को रामनगरी अयोध्‍या में एक बार फिर नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 14.50 लाख दीपों का बनेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। 2017 में यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने और योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद अयोध्‍या में दीपोत्‍सव की शुरुआत की गई थी। पहले साल 51 हजार दीये जलाए गए थे। तबसे हर साल दीयों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। 2018 में 3,01152 दीये जलाए गए।

2019 में इस दीपोत्सव कार्यक्रम को प्रांतीय स्तर का मेला घोषित किया गया। 2019 में 5,50,000 दीप जलाए गए। 2020 में 6,06,569 दीप जलाए गए और 2021 में 9,41,551 दीये जलाए। अब 2022 में 10.50 लाख दीये जलाकर नया विश्‍व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
 
तैयारियों में जुटा प्रशासन
छठवें दीपोत्‍सव में नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। दीपोत्‍सव 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि 30 सितंबर से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…