Categories

November 21, 2026

AAP को कुछ नहीं कहा जा रहा है क्‍योंक‍ि उनका नाम अरविंद है मेरा ओवैसी… उपचुनाव र‍िजल्‍ट पर बोले AIMIM प्रमुख

Spread the love

Asaduddin Owaisi on Bypoll Result: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi on Bypoll Result) ने उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर उनकी पार्टी को ‘बी टीम’ कहे जाने पर कड़ी प्रत‍िक्र‍िया दी है। ओवैसी ने आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर भी बोला हमला।

 

हाइलाइट्स

  • AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उपचुनाव र‍िजल्‍ट को दी तीखी प्रत‍िक्र‍िया
  • क‍िसी भी चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने का म‍िजाज बन गया
  • बिहार में गोपालगंज उपचुनाव में चौथे नंबर पर रही ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम
हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi on Bypoll Result) ने उपचुनाव र‍िजल्‍ट को तीखी प्रत‍िक्र‍िया दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा क‍ि क‍िसी भी चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने का म‍िजाज बन गया है। इसका सबसे बड़ा कारण मुसलमान होना है। चुनाव में हार-जीत पर AAP को कुछ नहीं कहा जा रहा है क्‍योंक‍ि उनका नाम अरविंद केजरीवाल है और मेरा असदुद्दीन ओवैसी है। दरअसल बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 20,000 से अधिक वोट मिले हैं। इसके चलते राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगाया गया है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा क‍ि हर‍ियाणा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी लड़ती है। इस कारण वहां बीजेपी जीत जाती है। लेक‍िन वहां पर आम आदमी पार्टी को कोई कुछ नहीं कहता है। इससे एक बात साफ पता चलती है क‍ि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को डराकर रखो। उनसे कह दो क‍ि तुम पॉल‍िट‍िकल लीडरश‍िप की बात मत करना। तुम हमारे गुलाम बनकर रहो, हमारे कैदी बनकर रहो।

केजरीवाल को लेकर क्‍या बोले ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कहा क‍ि उनको कुछ नहीं कहा जा रहा है क्‍योंक‍ि उनका नाम अरविंद है मेरा ओवैसी है। ये कौन सी राजनीत‍ि हो रही है। केजरीवाल क्‍या-क्‍या बयान नहीं देते, लेक‍िन उनको बोलने वाला कोई नहीं है। मगर सारे सवाल हमसे पूछे जा रहे हैं। ओवैसी ने सवाल क‍िया क‍ि गुजरात में कांग्रेस इतने समय से बीजेपी को क्‍यों नहीं हरा पाई।

भारत हारा लेकिन शमी मुसलमान होने के कारण टारगेट पर: असदुद्दीन ओवैसी

अल्‍पसंख्‍यक नेता को आगे नहीं आने देना चाहती पार्टियां
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा क‍ि ब‍िहार में हमारे पांच व‍िधायक जीते थे। चार को राजद ने खरीद ल‍िया लेक‍िन इस पर कोई बात नहीं करता है। हमें क्‍या चुनाव नहीं लड़ना चाह‍िए। ओवैसी ने गुजरात चुनाव को लेकर कहा क‍ि 47 साल से बीजेपी वहां चुनाव जीत रही है। हमको बीजेपी की ‘बी टीम’ का मेडल दे द‍िया लेक‍िन कांग्रेस को क्‍या कहेंगे। उनको मेडल देंगे क्‍या। 1984 में वहां अल्‍पसंख्‍यक का एक शख्‍स वहां जीत कर गया। इसके ल‍िए कौन ज‍िम्‍मेदार है। क्‍या अल्‍पसंख्‍यक समाज को आगे नहीं आना चाह‍िए।

Owaisi in Gujarat: BJP की ‘बी टीम’ कहे जाने पर ओवैसी का कांग्रेस पर पलटवार- अमेठी में क्यों हारे राहुल गांधी?

बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी जीती
बीजेपी ने बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उपचुनाव में मात दी। विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। सिंह की पत्नी और बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को 68,243 वोट मिले। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं और 20,000 से अधिक वोट मिले।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…