Categories

November 24, 2026

एक्टिंग नहीं बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस तानिया राजावत

Spread the love

'नजर' और 'कबूल है' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस तानिया राजावत इस वक्त अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। तानिया राजावत ने 2 महीने में ही 10 किलो वजन घटा लिया है। उनका बेहद स्लिम अवतार देख हर कोई गच्चा खा रहा है। सोशल मीडिया पर तानिया राजावत के इस ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है।

तानिया राजावत ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले अपनी फिटनेस जर्नी की शुरुआत की थी जो अब मुकम्मल हो गई है। वह अपने नए अवतार से बेहद खुश हैं। पहले तानिया राजावत का वजन 55 किलो था, पर अब घटकर 45 किलो हो गया है।

करियर की बात करें तो तानिया राजावत ने टीवी की दुनिया से शुरुआत की थी। हालांकि उनकी जर्नी आसान नहीं रही। हाल ही 'जूम डिजिटल' को दिए इंटरव्यू में तानिया ने बताया था कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो कई प्रोजेक्ट्स मिले थे। इनमें उन्हें मुख्य रोल ऑफर हुए थे। पर कुछ प्रोजेक्ट्स हमेशा के लिए बंद हो गए।

तानिया के मुताबिक, एक बार उन्होंने एक टीवी शो का ऑडिशन दिया था। सिलेक्ट होने के बाद उन्होंने खूब तैयारी भी की। पर 3-4 महीनों तक इंतजार ही करती रहीं। बाद में पता चला कि वह टीवी शो बंद हो गया है।

यह देख तानिया राजावत का दिल टूट गया था। पर उन्होंने किसी तरह अपनी हिम्मत बनाए रखी और अपनी एक्टिंग स्किल्स पर काम जारी रखा। 2018 में तानिया राजावत ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लव एंड शुक्ला' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह 'कोड रेड' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रहीं। तानिया राजावत टीवी के अलावा ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम करना चाहती हैं। अभी तानिया हॉट स्टार के शो 'बेड स्टोरीज' में नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…