Categories

November 22, 2026

बिल गेट्स को पीछे छोड़ अडानी चौथे सबसे अमीर बने, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 20वें नंबर पर पहुंचे

Spread the love

 नई दिल्ली
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने बड़ा उलटफेर किया है। वह शीर्ष 10 अमीरों की सूची में एक पायदान आगे बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम सूची के मुताबिक, अडानी 112.6 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पीछे छोड़ चुके हैं।

पांचवें नंबर पर खिसके गेट्स की नेट वर्थ कम होकर अब 103 अरब डॉलर रह गई है।  शीर्ष 10 अरबपतियों में  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी  ने एक बार फिर प्रवेश किया है। वे इस सूची में 10वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति  87.1 अरब डॉलर है। अब गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में फासला काफी बढ़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…