Categories

November 19, 2026

हाजी याकूब की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में प्रशासन

Spread the love

मेरठ
पूर्व मंत्री हाजी याकूब और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दायर मुकदमे को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज होने के बाद अब शिकंजा कसना तय हो गया है। संभावना है कि पुलिस, प्रशासन अब हाजी याकूब के घर की कुर्की की तैयारी में जुट गया है। उधर, याकूब के मीट प्लांट के ध्वस्तीकरण को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 10 मई को सुनवाई होनी है।

हाजी याकूब की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाईकोर्ट द्वारा 31 मार्च को मीट प्लांट में छापेमारी के बाद दर्ज मुकदमे में याचिका खारिज होने से याकूब को झटका लगा है। याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस, प्रशासन को कार्रवाई का रास्ता खुल गया है। पुलिस पहले ही कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर चुकी है। कुर्की की कार्रवाई भी अब कभी भी संभव है। उधर, मीट प्लांट के ध्वस्तीकरण को लेकर एमडीए की ओर से जारी नोटिस को लेकर 10 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। फिलहाल 10 मई तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक है। एमडीए के जवाब के बाद हाईकोर्ट में आगे की सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एमडीए की ओर से कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…