Categories

November 19, 2026

अफगानिस्तान: परवान प्रांत में बाढ़ का प्रकोप, 32 लोगों की मौत, 20 घायल

Spread the love

काबुल
‌
अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। देश में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। वहीं अफगानिस्तान में परवान प्रांत के शिनवारी और सिया गार्ड जिलों में बाढ़ में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि सैकड़ों घर बाढ़ में तबाह हो गए हैं।

अफगानिस्तान में भारी मूसलाधार बारिश
अफगानिस्तान तमाम मुश्किलों का सामना कर रहा है। ऐसे में भारी बारिश के कारण देश में भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने देश में संकट की स्थिति बनी हुई है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख शम्स रहमान सादिककी ने कहा कि बाढ़ के कारण सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि अफगानिस्तान के लोगार, वर्दाक और खोस्त प्रांतों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 21 लोग और घायल हुए हैं।

देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में बुरे हालात
वहीं खामा प्रेस ने जानकारी दी कि भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने पिछले कई दिनों में देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में स्थित तीन प्रांतों में बड़ी संख्या में गांवों और कस्बों को प्रभावित किया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बाढ़ ने सैकड़ों आवासीय ढांचे, हजारों एकड़ के खेतों और दर्जनों बगीचों को नष्ट कर दिया है। बाढ़ प्रभावित इलाके में सैकड़ों परिवार बेघर और विस्थापित हो गए हैं। यही नहीं करीब दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत के एक गांव में आई भारी बाढ़ में महिलाओं और बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…