Categories

November 24, 2026

Rajasthan Exit Poll के नतीजों के बाद कांग्रेस-BJP को पड़ेगी निर्दलीयों की जरूरत!

Spread the love

जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों को इंतजार लोगों को है. मतदान 25 नवंबर को हुआ. 3 दिसंबर को रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल सामने आ गए हैं.

निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साध रही बीजेपी और कांग्रेस

एग्जिट पोल के सामने आने के बाद  मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधे जा रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के नेता निर्दलियों को साधने में जुट गए हैं. ओम विश्नोई, प्रभु सारस्वत, आलोक बेनीवाल को को फोन किया गया है. इसके अलावा यूनुस खान, कैलाश मेघवाल, ऋतु बनावत को भी फोन किया गया. बताया जा रहा है कि चंद्रभान सिंह आक्या से बीजेपी नेता संपर्क में हैं.

एक्जिट पोल को लेकर नरेश अरोड़ा का बयान

एक्जिट पोल को लेकर डिजाइन बॉक्स के डायरेक्टर नरेश अरोड़ा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक रुझान है परिणाम में बहुत कुछ साफ होगा.  अरोड़ा ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी. बता दें कि नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनावी सलाहकार और कांग्रेस के रणनीतिकार हैं.

सभी 36 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा

वहीं प्रदेश के सभी 36 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. 3 दिसंबर को मतगणना में सुरक्षा के लिए  CAPF और RAC की 175 कंपनियां तैनात की जाएगी. सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 40 कंपनियों EVM की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी. RAC की 36 कंपनियां मतगणना स्थल पर तैनात रहेगी. विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था के मद्देनजर  RAC की 99 कंपनियां तैनात की जाएगी.

एग्जिट पोल : दो राज्यों में बीजेपी और दो राज्यों में कांग्रेस सरकार के आसार
पोल ऑफ पोल्स की मानें तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में दो-दो राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस की सरकार बन सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी का कमल खिल सकता है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रख सकती है और तेलंगाना में केसीआर की बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर सकती है। मिजोरम में जोरम नैशनलिस्ट पार्टी (ZNP) के हाथ में सत्ता जाती दिख रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं तो छत्तीसगढ़ में 90 सीटें। राजस्थान में 200 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत की वजह से वोटिंग नहीं हुई। तेलंगाना में 119 सीटें और मिजोरम में 40।

 

एग्जिट पोल कुछ भी कहें, फिर से आ रही हमारी सरकार : अशोक गहलोत
एग्जिट पोल्स के हिसाब से राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है हालांकि भगवा पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस में पिछले कई चुनाव से ट्रेंड रहा है कि सत्ताधारी पार्टी चुनाव में नहीं जीतती। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावे को मानें तो इस बार सूबे में ये चुनावी रिवाज बदलने जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में कहा, 'बीजेपी की इन पांचों में से किसी भी राज्य में सरकार नहीं बनने जा रही। एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, सर्वे चाहे कुछ भी इशारा करें लेकिन शहरों और गांवों में लोगों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर राजस्थान में हमारी सरकार फिर से आ रही है।'

 

 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…