Categories

November 21, 2026

एआईसीसी के सचिव हर नगर निगम में करेंगे समीक्षा

Spread the love

भोपाल
विधानसभा चुनाव 2023 का पूर्वाभ्यास माने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में अब एआईसीसी की भी एंट्री हो गई है। संभवता प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में एआईसीसी के सचिवों को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में एआईसीसी के सचिव अब अगले कुछ दिन प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों के अलावा कुछ नगर पालिका क्षेत्रों में जाएंगे और वहां की समीक्षा करेंगे।

एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी संजय कपूर सागर संभाग में आ रहे हैं। वे आज सागर नगर निगम के सभी पार्षद उम्मीदवारों के अलावा महापौर उम्मीदवार की बैठक ले रहे हैं। इसके बाद वे यहां के नेताओं और पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान वे एक-एक वार्ड का फीडबैक लेंगे। इसी तरह सीपी मित्तल होशंगाबाद और नरसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, वे जबलपुर भी जाएंगे। कुलदीप इंदौर भी इंदौर नगर निगम चुनाव के तहत बैठक लेने के लिए आ रहे हैं। इसी तरह सुधांशु त्रिपाठी ग्वालियर और मुरैना में जाकर बैठकें लेंगे। इन बैठकों की रिपोर्ट वे एआईसीसी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी देंगे। पहले चरण में जहां-जहां मतदान होना हैं, वहां ये बैठकें आगामी तीन-चार दिनों में कर लेंगे। इसके इसके बाद वे दूसरे चरण में होने वाले मतदान वाले नगर निगमों और नगर पालिकाओं की रिपोर्ट लेंगे।

यह लेंगे जानकारी
बताया जाता है कि एआईसीसी के ये चारों सचिव भितरघात को लेकर उम्मीदवारों के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से पूछेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों का विरोध करने वाले या काम नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा भी कमलनाथ से कर सकते हैं।  इसके अलावा वे साधन-संसाधनों पर भी बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…