Categories

November 24, 2026

एम्स की नर्स ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर दी जान, कुछ महीने से पीठ दर्द से थी काफी परेशान

Spread the love

रायपुर

तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में रविवार सुबह एम्स की एक नर्स का शव उफलाया हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त उसके भाई ने की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया है। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर रात को नर्स ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर जान दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे मार्निंग वाक कर रहे लोगों ने मरीन ड्राइव तालाब में एक युवती का शव उफलाया हुआ देखकर पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसी बीच एक युवक ने आकर शव की शिनाख्त दीक्षा चौहान (29) के रूप में की। मूलत:उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली दीक्षा चौहान वर्ष 2021 से एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम कर रही थी। वह टाटीबंध इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक की जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। दीक्षा मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ पिछले कुछ महीने से पीठ दर्द से काफी परेशान थी। आशंका है कि दर्द से तंग आकर उसने रात के समय मरीन ड्राइव तालाब में कूदकर अपनी जान दी है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…