Categories

November 19, 2026

अजीत कुमार सक्सैना ने जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक का पदभार ग्रहण किया

Spread the love

 

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश की पालना में श्री अजीत कुमार सक्सैना ने सोमवार 21 फरवरी, 2022 को जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।

श्री अजीत कुमार सक्सैना पूर्व में जयपुर डिस्कॉम में निदेशक तकनीकी एवं मुख्य अभियन्ता जयपुर जोन सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही श्री सक्सैना को ऊर्जा क्षेत्र में कार्य करने का 37 वर्ष का अनुभव है।

पदभार ग्रहण करने के उपरान्त श्री अजीत कुमार सक्सैना ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ती, विद्युत दुर्घटनाओं को शुन्य करने के लिए विशेष प्रयास एवं सौ फीसदी राजस्व वसूली सहित उपभोक्ताओं को वर्तमान में मिल रही सेवाओं को ओर बेहतर करने तथा उनकी विद्युत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि फील्ड में अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता से निस्तारण करें। उपभोक्ताओं से सामंजस्य करके समन्वित प्रयास से लॉसेज को कम करते हुए शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…