Categories

November 19, 2026

अमेरिका: लोवा प्रांत में नाइटक्लब में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत और 10 घायल

Spread the love

वॉशिंगटन
अमेरिका में लोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स स्थित एक नाइट क्लब में रविवार देर रात गोलीबारी हुई। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी देर रात लगभग 1:30 बजे टैबू नाइटक्लब और लाउंज में हुई। उन्होंने कहा कि शहर में गश्त कर रहे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी।

गोलीबारी का वजह अभी साफ नहीं
पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी की इस घटना में संदिग्ध एक था या एक से अधिक थे। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि गोलीबारी का कारण क्या था और उन्होंने किसी को गिरफ्तार किया है या नहीं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने पीड़ितों के नाम या घायलों की स्थिति का भी खुलासा नहीं किया। क्लब के मालिक मॉड विलियम्स ने सीडर रैपिड्स गजट को बताया कि उन्हें गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। मेयर टिफनी ओडॉनेल ने इस घटना की निंदा की और पुलिस की प्रतिक्रिया की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…