Categories

November 19, 2026

जैसे हिटलर को हाराया वैसे ही पुतिन को हराएगा अमेरिका! फिर लेकर आया है ‘लेंड लीज’ एक्ट

Spread the love

नई दिल्ली
 

यूक्रेन पर जारी रूसी अटैक के बीच अमेरिका उसका सबसे बड़ा मददगार रहा है। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन को भारी मात्रा में सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है। इस बीच खबर है कि अमेरिका ने एक ऐसा कदम उठाया है जो पुतिन को सोचने पर मजबूर कर सकता है। दरअसल यूक्रेन को सैन्य उपकरण आसानी से भेजने के इरादे से, अमेरिकी कांग्रेस ने "लेंड-लीज" एक्ट को पुनर्जीवित किया है। यह वही एक्ट है जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर को हराने में मदद की थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी कांग्रेस ने सर्वसम्मति से गुरुवार को "यूक्रेन डेमोक्रेसी डिफेंस लेंड-लीज एक्ट 2022" को 417 वोटों के साथ पारित कर दिया है जिसके विरोध में केवल 10 वोट पड़े। एक्ट को उसी दिन मंजूरी दे दी गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस की सैन्य कार्रवाई का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद करने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस से अतिरिक्त 33 अरब डॉलर मंजूर करने को कहा।
 
यह संकेत है कि अमेरिका यूक्रेन की मदद करने और रूस को कमजोर करने के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच दो माह से अधिक समय से जारी युद्ध के फिलहाल खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 'लेंड लीज' एक्ट को कानून बनाने के वास्ते हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास भेजा जाएगा। डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेटिव मैरी गे स्कैनलोन ने गुरुवार को बिल के समर्थन का आग्रह करते हुए कहा, "आज यूक्रेनी लोग लोकतंत्र और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं, और अमेरिका को उन्हें मानवीय और सैन्य सहायता के हर संभव उपाय प्रदान करने की आवश्यकता है।"

लेंड-लीज एक्ट क्या है?
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका ने सितंबर 1940 में अपने सहयोगियों को महत्वपूर्ण सैन्य आपूर्ति और अन्य सहायता प्रदान करना शुरू किया, हालांकि उसने दिसंबर 1941 तक खुद युद्ध में भाग नहीं लिया था। इतिहासकारों के अनुसार, इस सहायता का अधिकांश भाग यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों को दिया गया था जो पहले से ही लेंड-लीज नामक प्रोग्राम के माध्यम से जर्मनी और जापान के साथ युद्ध लड़ रहे थे।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका ने 30 से अधिक देशों के साथ लेंड-लीज समझौतों का कॉन्ट्रैक्ट किया था, जिसके तहत उसने $50 बिलियन की सहायता भेजी थी। यूक्रेन में चल रहे रूसी आक्रमण के बीच, यह एक्ट पोलैंड और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ-साथ यूक्रेन जैसे रूसी हमले से प्रभावित लोगों की मदद करेगा। यह एक्ट अमेरिकी सरकार को यूक्रेन को केवल तकनीकी आवश्यकता के साथ कई महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान करने की अनुमति देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…