Categories

November 19, 2026

पाकिस्तान में अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप, होटल में घुसकर हुई वारदात

Spread the love

 नई दिल्ली
 
पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले काफी समय से वहां महिलाओं के खिलाफ क्राइम के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसी बीच एक खौफनाक मामला सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक अमेरिकी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह उस समय हुआ जब महिला होटल में थी।

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि में 21 साल की अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो लोगों ने इस वारदात को बीते रविवार को एक होटल में अंजाम दिया। यह भी बताया गया कि महिला एक व्लॉग बनाने के लिए वहां गई हुई थी।
 
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पाकिस्तान पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना यहां से 500 किलोमीटर दूर डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में 17 जुलाई को हुई। जब पीड़िता अपने सोशल मीडिया दोस्तों के साथ एक व्लॉग बनाने के लिए उस जगह का दौरा कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई है।
 
अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया मित्र के निमंत्रण पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी। डीजी खान के उपायुक्त अनवर बरियार ने बताया कि पाकिस्तान में पर्यटक वीजा पर आई महिला पिछले सात महीने से देश में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित पक्षों से बातचीत की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…