ashok gehlot vs sachin pilot : पायलट पर गहलोत ने फिर कसा तंज, बोले
ashok gehlot statement : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बारां में फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तंज कसा है। उन्होंने कहा हम क्यों बुरा मानें। हर आदमी अपना एंबिशन रखता है। रखना भी चाहिए, महत्वाकांक्षा होती है, महत्वाकांक्षा रहनी भी चाहिए। थोड़ा बस अप्रोच सही हो।

हाइलाइट्स
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर पायलट पर तंज कसा
- कहा – हर आदमी अपना एंबिशन रखता है। हनी भी चाहिए। थोड़ा बस अप्रोच सही हो।
- बारां में गहलोत ने इशारों इशारों में कही बात
- पीएम मोदी की तारीफ पर भी दिया जवाब
‘मैंने तो तारीफ माना नहीं उसको’
गहलोत बोले, उन्होंने PM ने तारीफ क्या की? उन्होंने तो तथ्य रखे। मेरी परफॉर्मेंस की बात तो नहीं की, तारीफ तो मैं तब मानता। वह मेरी बातें मान लेते। मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करते, रतलाम-डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा रेल प्रोजेक्ट को चालू करते। चिरंजीवी हेल्थ स्कीम को पूरे देश में लागू करते। तब मानता वो मेरी तारीफ कर रहे हैं। वो कह रहे थे कि हमारी जमात थी जब मुख्यमंत्रियों की। हम साथ थे। तब ये सीनियर थे, आज यहां बैठे हैं। मुख्यमंत्री उनमें सबसे सीनियर हैं। ये तथ्य बताए उन्होंने। इसके अलावा मुझे तो, मैंने तो तारीफ माना नहीं उसको।
अब तोड़-मरोड़ कर उसको चाहे कुछ भी करो…
आगे गहलोत ने कहा, मैंने उनको आइना बताया कि आप बार-बार घमंड कर रहे हो, मैं दुनियाभर के अंदर बहुत ही प्रसिद्ध, पॉपुलर प्राइम मिनिस्टर हूं। आप जहां कहीं भी दुनिया में जा रहे हो, आपका इसलिए सम्मान होता है कि आप गांधी के देश के हो। भारत में डेमोक्रेसी मजबूत हुई है। पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए जहां पर पूर्व प्राइम मिनिस्टर पर गोली चली है। गहलोत ने कहा भारत का लोकतंत्र मजबूत है। भारत देश महान है। यही तो मैंने कहा। अब तोड़-मरोड़ कर उसको चाहे कुछ भी करो उसको।
झगड़ा हर पार्टी में होता है लेकिन राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी
पीएम मोदी ने मानगढ़ में उनकी तारीफ नहीं की बल्कि फैक्ट रखे। पार्टी में गुटबाजी हैं? इस सवाल पर कहा कि, झगड़ा हर पार्टी में होता है। राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। राजस्थान सरकार के फैसले पूरे देश में ऐतिहासिक रहे हैं। गुजरात मॉडल अब सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है। गुजरात की सड़कें तक खराब हैं। गुजरात में एंटी इनकंबेंसी भारी है। यही वजह हैं, पीएम मोदी को हर 7 दिन में वहां जाना पड़ रहा है। इस बार कांग्रेस गुजरात में सरकार बनाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी जी जाते हैं दुनिया में तो कितना सम्मान मिलता है इनको, क्यों मिलता है?
देश में माॅडल राजस्थान बना
गहलोत ने कहा कि देश में माॅडल राजस्थान बना। पुरानी पेंशन स्कीम मामले को लेकर बीजेपी लोगों गुमराह कर रही है। बीजेपी शासित राज्यों में अब तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला। जबकि राजस्थान कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। राजस्थान की चिरंंजीव हेल्थ स्कीम पूरे देश में लागू होना चाहिए। सरकार 1 लाख संविदाकर्मियों का नियमितीकरण करेगी। प्रक्रिया शुरू की है। भाजपा पर कटाक्ष कर कहा, बेशर्म लोग कहते हैं, राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया है।
रिपोर्ट – अर्जुन अरविंद
Pilot vs Gehlot : पीएम मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ की, सचिन पायलट ने बहुत तीखा तंज कस दिया
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
