Categories

November 21, 2026

एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज़ अगले शनिवार को मल्लोर्का के खिलाफ होने वाले कोपा डेल रे फाइनल में नहीं खेल पाएंगे

Spread the love

मैड्रिड
एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज़ अगले शनिवार को मल्लोर्का के खिलाफ होने वाले कोपा डेल रे फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। अल्वारेज़ को रविवार को रियल मैड्रिड के खिलाफ मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी, एथलेटिक बिलबाओ यह मैच 2-0 से हार गया था।

क्लब ने सोमवार को एक मेडिकल रिपोर्ट जारी की जिसमें उनके चोट की पुष्टि की गई। हालांकि एथलेटिक ने कहा कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन 29 वर्षीय डिफेंडर के लिए शनिवार के मैच के लिए समय पर ठीक होना लगभग असंभव लगता है।

येरे, इस सीज़न में चोटों से जूझ रहे हैं, अक्टूबर में उनकी कमर का ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण उन्हें लगभग चार महीने मैदान से दूर थे, हालाँकि पिछले दो महीनों में वह अच्छी फॉर्म में थे। बता दें कि यदि एथलेटिक बिलबाओ फाइनल मुकाबला जीत लेता है, तो 1984 के बाद पहली बार क्लब कोपा डेल रे का खिताब जीतेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…